Thursday, January 25, 2024

Mandi News: मंडी के कर्ण सिंह को "हिम आइकन अवार्ड" से सम्मानित किया गया।

Himachal News Hindi: जिला मंडी के तुंगल घाटी चलोह निवासी कर्ण सिंह को हिम आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड उन्हें देशी गाय के गोबर के उत्पादों के लिए मिला है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को बिटिया फाउंडेशन और हिम जागृति मंच ने प्रदान किया है। करण सिंह ने श्री कामधेनु पंचगव्य उद्योग स्थापित कर स्टार्टअप के रूप में इस कार्य को आरंभ किया और इसने ऑल इंडिया स्तर पर अपनी पहचान बनाई।  करण सिंह ने गाय के गोबर से बनी ईट, नाम पाटिका, गणेश, मां दुर्गा, भगवान शिव, विष्णु के अलावा अनेक देवी-देवताओं की प्रतिमाएं और घर में उपयोग होने वाले अनेक उत्पाद बनाकर एक नई शुरुआत की है। इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें प्रशंसा भी जताई है।








हिम जागृति मंच एवं बिटिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में हिम आइकन अवार्ड का आयोजन केंद्रीय संस्कृत यूनिवर्सिटी बलाहर देहरा जिला कांगड़ा में किया गया। इस समारोह में करण के साथ ही हिमाचल प्रदेश के प्रमुख गायक संजीव दीक्षित, पूनम भारद्वाज, श्रुति शर्मा, पोलाराम बंग वाला, पीयूष राज, करनेत राणा, सुरेश वर्मा, सौरभ शर्मा आदि कई प्रमुख व्यक्तित्व शामिल हुए और हिम आइकन प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित किए गए।

No comments:

Post a Comment

Kangra News: 18 छात्रों को नौकरी मिली, श्री साई यूनिवर्सिटी कैंपस में प्लेसमेंट ड्राइव में 230 छात्रों ने अपनी किस्मत आजमाई।

Himachal Daily News :  श्री साई यूनिवर्सिटी कैंपस में पीवीएच अरविंद फैशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की मदद से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गय...