Thursday, January 25, 2024

Solan News: सोलन के एक भाई-बहन की आस्ट्रेलिया में दुर्घटनाग्रस्त मौत; समुद्र में डूबकर गई जानें, विदेश में कर रहे थे पढ़ाई।

Himachal Breaking News: सोलन के भाई-बहन की आस्ट्रेलिया में डूबने से मौत हो गई। समाचार मिलने से शहर में मातम छा गया। बुधवार को सोलन निवासी बिट्टू आनंद का बेटा जगजीत (शिवम) और बेटी सुहानी अपनी मौसी के साथ आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया के फिलिप आइलैंड में छुट्टी मनाने गए थे। फिलिप आइलैंड के समुद्र में नहाने के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो सगे भाई-बहन शामिल थे।







मृतकों में रीमा सोढ़ी (43), शिवम (23), सुहानी (20) सहित एक अन्य 20 वर्षीय लडक़ी शामिल थी। घटना के बाद घर पर माहौल गमगीन हो गया है। वार्ड-छह की पार्षद रेखा साहनी ने गहरा शौक व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड-छह के सदस्य बिट्टू आनंद के दोनों बच्चे, जो आस्ट्रेलिया में पढ़ते थे, का अचानक निधन होने की सूचना मिलते ही वार्ड सहित शहर में शोक की लहर है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि दोनों बच्चों की आत्माओं को शांति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि परिवार को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।



No comments:

Post a Comment

Kangra News: 18 छात्रों को नौकरी मिली, श्री साई यूनिवर्सिटी कैंपस में प्लेसमेंट ड्राइव में 230 छात्रों ने अपनी किस्मत आजमाई।

Himachal Daily News :  श्री साई यूनिवर्सिटी कैंपस में पीवीएच अरविंद फैशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की मदद से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गय...