Connecting communities through information, Khabri Mama serves as the bridge that brings Himachal's local news directly to your fingertips. Our platform fosters a sense of unity by sharing timely and relevant updates, making us the preferred choice for those seeking a deeper connection to Himachal.
Monday, February 5, 2024
Kinnaur News: सतलुज नदी में गिरी तमिलनाडु से आए पर्यटकों की गाड़ी, एक घायल, ड्राइवर की मौत, एक अन्य की तलाश जारी
Sunday, February 4, 2024
Chamba News: चंबा के चचूल गांव में तीन मकानों को आग लगी, अचानक उठी चिंगारी ने किया तबाही, तीन परिवारों ने खोया आशियाना।
Himachal Local News: चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत सनवाल के चचूल गांव में आग लगने से तीन मकान जलकर राख हो गए। इस घटना में तीन परिवार प्रभावित हुए हैं। आग लगने के सही कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पंचायत प्रधान की ओर से घटना की सूचना उपमंडलीय प्रशासन को दे दी गई है। उपमंडलीय प्रशासन की ओर से हलका पटवारी को आग की घटना में हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। शनिवार शाम बर्फबारी के बीच चचूल गांव के मकान से आग का धुआं निकलना शुरू हो गया। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण करते हुए साथ से दो ओर मकानों को चपेट में ले लिया। मकानों को आग से घिरता देख अंदर मौजूद लोगों ने बाहर की ओर दौड़ लगाने के साथ ही मदद हेतु चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बर्फबारी के बीच आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। पुलिस चेक पोस्ट से आईआरबी के जवानों ने भी चचूल गांव पहुंचकर राहत व बचाव कार्यों में हाथ बंटाया। इस घटना में प्रभावित परिवारों में रिसालू, करम चंद व हरि चंद वासी गांव चचूल शामिल है। उधर, सनवाल पंचायत के प्रधान मोहन लाल ने बताया कि उपमंडलीय प्रशासन को सूचित कर दिया है। घटना में प्रभावित परिवारों की जिंदगी भर की जमा पूंजी जलकर राख हो गई है।
Chamba News: बर्फबारी के दौरान डलहौजी-खजियार सड़क पर वाहनों के थमे पहिए
Himachal Local News: खजियार, एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, अब बर्फ की कैद से मुक्त है। लोक निर्माण विभाग की मशक्कत के बाद, खजियार मार्ग से जमी बर्फ को हटाकर वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। हालांकि, डलहौजी- खजियार मार्ग अभी भी बंद है। इसके कारण पर्यटकों को लंबा फासला तय करना पड़ रहा है। बारिश के बावजूद, स्थानीय लोगों ने वाहनों के जरिए खजियार पहुंचकर बर्फ में अठखेलियां की हैं। इससे, रेहड़ी-फडी वालों का कामकाज भी बेहतर हो रहा है। हालांकि, होटल कारोबारियों को अब भी पर्यटकों के खजियार पहुंचाने का इंतजार है।
होटल कारोबारियों की मानें तो खजियार-डलहौजी मार्ग बंद होने से फासला लंबा होने के चलते काफी कम संख्या में अभी पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि डलहौजी-खजियार मार्ग के खुलने के बाद ही कामकाज रफतार पकड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से डलहौजी- खजियार मार्ग से बर्फ हटाकर वाहनों की आवाजाही को सामान्य बनाने का आग्रह किया है। उधर, लोक निर्माण विभाग चंबा मंडल के कनिष्ठ अभियंता भास्कर सहगल ने बताया कि खजियार मार्ग से बर्फ हटाकर यातयात सामान्य बना दिया गया है। उन्होंने बताया कि सुबह-शाम बर्फ के जमने से वाहन के स्किड होने का खतरा रहता है। इसलिए सुबह- शाम खजियार मार्ग पर वाहन चालक सावधानीपूर्वक ड्राइविंग करें।
Saturday, February 3, 2024
Himachal News: चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर दो गाड़ियों की टक्कर, महिला की मौत, हादसा में झीड़ी में पेशी।
Himachal Breaking News: चंडीगढ़-मनाली फोरलेन में हादसों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह एचपी 01 के 4270 टाटा सूमो और एचपी 34 एफ 0801 करेटा गाड़ी में आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए, हादसा झिड़ी के समीप पेश आया।
हादसे में भट्ट गांव के रहने वाली गीता शर्मा की मौत हो गई। उनके भाई को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। टाटा सूमो में दो लोग सवार थे, जिनका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दोनों वाहन हिमाचल के हैं।
Himachal News: चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर गैस सिलेंडर से लदा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा
Himachal Breaking News: चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर हादसों का दौर लगातार जारी है। शनिवार की सुबह बल्ह पुलिस थाना के तहत होटल वैली व्यू के समीप एक गैस सिलेंडर से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गया। चारों ओर गैस सिलेंडर बिखर गए। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई। ट्रक चालक को चोट नहीं आई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की है।
एएसपी सागर चन्द्र ने बताया कि चालक को हल्की चोटे आई हैं। ट्रक को सड़क से हटा दिया गया है। सर्दी के मौसम में हाईवे पर धुंध पड़ने का ज्यादा खतरा रहता है। धुंध को ध्यान में रखते हुए वाहन चालक कम गति से सफर करें।
Friday, February 2, 2024
Himachal News: हिमाचल में परफ्यूम फैक्ट्री में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई। जान बचाने के लिए तीसरी-चौथी मंजिल से कुछ लोग कूद गए।
Himachal Daily News: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित बरोटीवाला के एनआर अरोमा उद्योग में शुक्रवार को लगी भीषण आग में एक महिला की मौत हो गई, जबकि नौ कर्मचारी लापता हैं। आग से झुलसने व छत से कूदने के कारण 31 से अधिक कर्मचारी घायल हुए हैं। जिला उपायुक्त ने बताया कि 50 कर्मचारियों को बाहर निकाला गया है, जिनमें 30 को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
घटना के समय काम कर रहे थे 100 से अधिक कर्मचारी
हादसे में शिकार ज्यादातर कर्मचारी उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और पंजाब के रहने वाले हैं। एनआर अरोमा उद्योग में कई कंपनियों के परफ्यूम बनाए जाते हैं, जिसमें ज्वलनशील रसायन का प्रयोग होता है। उद्योग के भूतल में कई ड्रम में रसायन रखा हुआ था। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजकर 40 मिनट पर लगी आग जैसे ही रसायन तक पहुंची धमाकों के साथ तेजी से फैल गई। धुएं का गुब्बार कई किलोमीटर तक आसमान में फैल गया।
Chamba News: बर्फबारी के बाद, अंधेरे में डूबे चंबा के 350 गांव।
Himachal Daily News: चंबा जिले 350 गांव अब भी बर्फबारी के कारण अंधेरे में डूबे हुए हैं। टूटे तारों और गिरे खंभों के कारण, ग्रामीणों को सर्द रातें दीये और अलाव के सहारे जीवन यापन करना पड़ रहा है। शुक्रवार को मौसम सुधरते ही बिजली बोर्ड ने टूटी लाइनों और खंभों को मरम्मत के लिए कर्मचारियों को काम पर लगाया है। बोर्ड का कहना है कि मौसम के साफ होने पर शनिवार शाम तक अधिकांश बंद ट्रांसफार्मर को सक्रिय कर बिजली सप्लाई को बहाल किया जाएगा। जिले के तीसा, सलूणी, और भरमौर के दूरस्थ क्षेत्रों में बोर्ड को बर्फबारी से काफी हानि हुई है, जिसके कारण लाइनें टूटकर जमीन पर आ गई हैं और खंभे ढह गए हैं।
भारी बर्फबारी के बावजूद बोर्ड प्रबंधन इन क्षेत्रों में बिजली बहाली को लेकर काम चलाए हुए हैं। बोर्ड प्रबंधन के मुताबिक शुक्रवार को तीसा उपमंडल के बैरागढ, देवीकोठी, टेपा, चांजू व चरडा में 90, सलूणी के लंगेरा, हिमगिरि में 70, भरमौर के तुंदाह, बडग्रां, बजोल व न्यांग्रां आदि क्षेत्र के 50 के करीब ट्रांसफार्मर बंद हैं। इसके साथ ही जिला के अन्य चंबा, कोटी व धरवाला के दूरस्थ क्षेत्र में भी ट्रांसफार्मर बंद पड़े हुए हैं। बोर्ड प्रबंधन की रिपोर्ट के मुताबिक जिला चंबा में अभी तक 350 ट्रांसफार्मर बंद हैं।
टूटी लाइनों, खंभों की मरम्मत जारी
उधर, बिजली बोर्ड डलहौजी सर्किल के अधीक्षण अभियंता ईं. राजीव ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी के कारण टूटी लाइनों व खंबों का मरम्मत कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही बर्फबारी के कारण लडख़ड़ाई व्यवस्था को सुचारू कर लोगों को राहत प्रदान कर दी जाएगी।
Kangra News: 18 छात्रों को नौकरी मिली, श्री साई यूनिवर्सिटी कैंपस में प्लेसमेंट ड्राइव में 230 छात्रों ने अपनी किस्मत आजमाई।
Himachal Daily News : श्री साई यूनिवर्सिटी कैंपस में पीवीएच अरविंद फैशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की मदद से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गय...
-
Himachal Local News : अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के तीसरे दिन, स्कूली बच्चों ने खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर...
-
Himachal Local News : चंबा जिले में बर्फबारी और बारिश के कारण 129 मुख्य और संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही थम गई है। लोक निर्माण विभाग...
-
Himachal Daily News : चंबा जिले के रोजगार कार्यालय ने बुधवार को दो निजी कंपनियों के साथ साक्षात्कार का आयोजन किया। इसमें कुल 50 युवाओं ने भा...

.png)
.png)



