Friday, February 2, 2024

Himachal News: हिमाचल में परफ्यूम फैक्ट्री में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई। जान बचाने के लिए तीसरी-चौथी मंजिल से कुछ लोग कूद गए।

Himachal  Daily News: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित बरोटीवाला के एनआर अरोमा उद्योग में शुक्रवार को लगी भीषण आग में एक महिला की मौत हो गई, जबकि नौ कर्मचारी लापता हैं। आग से झुलसने व छत से कूदने के कारण 31 से अधिक कर्मचारी घायल हुए हैं। जिला उपायुक्त ने बताया कि 50 कर्मचारियों को बाहर निकाला गया है, जिनमें 30 को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।








घटना के समय काम कर रहे थे 100 से अधिक कर्मचारी

हादसे में शिकार ज्यादातर कर्मचारी उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और पंजाब के रहने वाले हैं। एनआर अरोमा उद्योग में कई कंपनियों के परफ्यूम बनाए जाते हैं, जिसमें ज्वलनशील रसायन का प्रयोग होता है। उद्योग के भूतल में कई ड्रम में रसायन रखा हुआ था। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजकर 40 मिनट पर लगी आग जैसे ही रसायन तक पहुंची धमाकों के साथ तेजी से फैल गई। धुएं का गुब्बार कई किलोमीटर तक आसमान में फैल गया।


No comments:

Post a Comment

Kangra News: 18 छात्रों को नौकरी मिली, श्री साई यूनिवर्सिटी कैंपस में प्लेसमेंट ड्राइव में 230 छात्रों ने अपनी किस्मत आजमाई।

Himachal Daily News :  श्री साई यूनिवर्सिटी कैंपस में पीवीएच अरविंद फैशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की मदद से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गय...