Monday, March 4, 2024

Himachal News: लाहौल-स्पीति और शिमला में हिमस्खलन के कारण लोगों की परेशानी बढ़ी, पांच एनएच समेत, 652 सड़कें बंद।

Himachal Local News: हिमाचल के लाहुल-स्पीति किन्नौर और शिमला में हिमस्खलन हुआ। जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया है। लाहुल घाटी में चिनाब का बहाव रुका तो शिमला के तहत रोपा-वैली व सांगला संपर्क मार्ग पर हिमस्खलन के साथ भारी बारिश ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बता दें पांच एनएच सहित 652 सड़कें प्रदेश में बंद हैं। जबकि 1749 ट्रांसफॉर्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित है।







उदयपुर के समीप टाठा नाला, तिन्दी और दारा फाल से हिमखंड गिरने से नदी का बहाव रुका। तांदी पुल के पास चार दुकानें हिमस्खलन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। एक अन्य घटना में जोबरंग पुल के पास भी भारी हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन की घटनाओं से लोग सहम गए हैं। प्रदेश में पांच एनएच सहित 652 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। 1749 ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित है।भूस्खलन के कारण चंबा-तीसा मार्ग भी रविवार को दिनभर बंद रहा। चंबा-भरमौर एनएच दो दिन से बंद है। चंबा के चुराह में रविवार को बिजली गिरने से एक व्यक्ति बेहोश हो गया।





No comments:

Post a Comment

Kangra News: 18 छात्रों को नौकरी मिली, श्री साई यूनिवर्सिटी कैंपस में प्लेसमेंट ड्राइव में 230 छात्रों ने अपनी किस्मत आजमाई।

Himachal Daily News :  श्री साई यूनिवर्सिटी कैंपस में पीवीएच अरविंद फैशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की मदद से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गय...