Friday, February 23, 2024

Kangra News: अंतिम विदाई पर आंसुओं का सैलाब

Himachal Breaking News: क्या गुजरी होगी, उस बहन पर जिसने बीसियों बार कलाई पर राखी बांध कर अपनी आजीवन सुरक्षा का शुभाशीष जिससे पाया हो, जिसने जिस भाई के हाथों लाल जोड़े में पीहर से नया संसार बसाने के वक्त विदाई पाने के सपने संजोए हों, उसी बहन को अपने बड़े भाई को समय से पहले ही संसार से रुख्सत करने की रस्में निभानी पड़ जाएं, तो ऐसे अनचाहे दृश्य की कल्पना मात्र से मन सिहर उठता है। कितना साहस बटोर कर जुटाना पड़ा होगा अभागी बहन काजल को, जिसे गुरुवार को मातृभूमि की बलिबेदी पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले मां भारती के लाडले बेटे और अपने इकलौते बड़े भाई को न केवल अंतिम विदाई देनी पड़ी, बल्कि सदा के लिए बिछड़े भाई को मुखाग्नि देकर परिवार के लिए एक-दूसरे बेटे का फर्ज भी निभाना पड़ा हो। नगरोटा बगवां के छोटे से गांव लिल्ली में जनमा 24 वर्षीय हैप्पी जानता था कि पिता छोटे से गांव में छोटी सी सब्जी की फड़ी से परिवार की गाड़ी को वर्तमान परिस्थितियों में ज्यादा देर नहीं धकेल सकते। गत चार वर्षों में उसने अपने नागरिक व पारिवारिक कत्र्तव्यों का बखूबी निर्वहन भी किया । अपने मृदु स्वभाव से वह गांव का भी चहेता बन गया । यही वजह है कि ड्यूटी के दौरान लेह की सर्द फिजाओं में जो उसे आघात मिला उसका कोई उपचार न हो पाया और भारतीय सेना की 26 पंजाब रेजिमेंट का एक ओर जांबाज दुनिया को अलविदा कह गया। सोमवार को आई मौत की खबर परिवार के लिए किसी बज्रपात से कम नहीं थी।







गुरुवार को चौथे दिन अपने लाड़ले को अंतिम विदाई देने समूचा क्षेत्र सडक़ों पर उमड़ आया, जिसमें न केवल स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, युवा व महिलाएं आदि हर कोई गम में डूबा नजर आया। इस मौके पर स्थानीय एसडीएम मुनीष शर्मा, डीएसपी अंकित शर्मा, थाना प्रभारी रमेश ठाकुर, पूर्व विधायक अरुण मेहरा व ओबीसी मोर्चा के प्रदेधाध्यक्ष विनय चौधरी व मंडल कांग्रेस के प्रधान मान सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Kangra News: 18 छात्रों को नौकरी मिली, श्री साई यूनिवर्सिटी कैंपस में प्लेसमेंट ड्राइव में 230 छात्रों ने अपनी किस्मत आजमाई।

Himachal Daily News :  श्री साई यूनिवर्सिटी कैंपस में पीवीएच अरविंद फैशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की मदद से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गय...