Tuesday, February 13, 2024

Himachal News: किसान आंदोलन के कारण HRTC ने बसों के मार्ग में परिवर्तन किया है, दिल्ली जाने के लिए इस रास्ते का अनुसरण करें।

Himachal Local News: संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 13 फरवरी को देश भर के किसान दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। हिमाचल से सैंकड़ों किसान इस आंदोलन में भाग लेने दिल्ली जाने की तैयारी में हैं। हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम ने प्रदेश से दिल्ली जाने वाली अपनी बसों के रूट में आंशिक बदलाव किया है।







चंडीगढ़ से दिल्ली आने जाने और पंजाब से दिल्ली आने-जाने के लिए रूट डायवर्ट किए गए हैं। दिल्ली आने-जाने के लिए हरियाणा पुलिस ने भी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। एचआरटीसी महाप्रबंधक पंकज सिंघल का कहना है कि हरियाणा पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, दिल्ली जाने वाले बस रूटों में बदलाव किया जाएगा।

बस रूट में किया गया बदलाव

निगम ने हरियाणा पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, बस रूट में बदलाव किया गया है। हरियाणा पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है कि हरियाणा से पंजाब की ओर जाने वाले सभी मुख्य मार्गों पर यातायात के बाधित रहने की संभावना है। प्रभावित जिलों खासकर अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद, सिरसा में यातायात के रूटों को अस्थाई तौर पर बदलने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली गई है।


No comments:

Post a Comment

Kangra News: 18 छात्रों को नौकरी मिली, श्री साई यूनिवर्सिटी कैंपस में प्लेसमेंट ड्राइव में 230 छात्रों ने अपनी किस्मत आजमाई।

Himachal Daily News :  श्री साई यूनिवर्सिटी कैंपस में पीवीएच अरविंद फैशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की मदद से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गय...