Wednesday, February 7, 2024

Bilaspur News: HRTC बस हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत, लोगों ने तोड़े गाड़ी के शीशे।

Himachal Breaking News: बिलासपुर बस अड्डा के पास बुधवार को एचआरटीसी बस की चपेट में आने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं मौके पर पहुंचे गुस्साए लोगों ने बस के शीशे तोड़ दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मौका संभालते हुए गुसाए लोगों को समझाया।








युवक की पहचान रघुवीर के रूप में हुई है। युवक अपने काम से जा रहा था, तभी वह सरकाघाट से शिमला के लिए जा रही एचआरटीसी बस की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि एचआरटीसी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे के कारण की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Kangra News: 18 छात्रों को नौकरी मिली, श्री साई यूनिवर्सिटी कैंपस में प्लेसमेंट ड्राइव में 230 छात्रों ने अपनी किस्मत आजमाई।

Himachal Daily News :  श्री साई यूनिवर्सिटी कैंपस में पीवीएच अरविंद फैशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की मदद से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गय...