Friday, January 19, 2024

Himachal News: हिमाचल के शिल्पकला का शानदार प्रदर्शन, दिल्ली हाट में हुआ हिमक्राफ्ट का चमकता प्रस्तुति, नए पहनावे के साथ।

Himachal Daily News: दिल्ली हाट में हिमाचल के हिमक्राफ्ट का प्रदर्शन एक बेहतर प्रयोग रहा है। दिल्ली हाट का प्रबंधन दिल्ली पर्यटन और नई दिल्ली नगर निगम द्वारा किया जाता है, जिसका उद्देश्य कारीगरों को अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों को बेचने के लिए एक विपणन स्थान प्रदान करना है। 


हिमाचल ने इस बार इसमें शामिल होकर राज्य की शिल्प और पहनावे को एक नई पहचान दी है। कौशल विकास निगम के एमडी जतिन लाल ने बताया कि हिमाचल सरकार ने दिल्ली हाट में 2018 से हिम महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया है। 16 दिसंबर, 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक राज्य ने अपने शिल्प, संस्कृति और व्यंजनों का प्रदर्शन इसमें किया। 2017 से हिम महोत्सव थीम के तहत इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए हिमक्राफ्ट कारपोरेशन को नोडल एजेंसी के रूप में नामित किया गया था। इस आयोजन का उद्देश्य राज्य के शिल्प, संस्कृति और भोजन के साथ वोकल फोर लोकल को बढ़ावा देना था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 17 दिसंबर को कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सीएम के अलावा अन्य मुख्य सचिव प्रमोध सक्सेना और नीति आयोग के सदस्यों ने भी इस आयोजन को सराहा।










No comments:

Post a Comment

Kangra News: 18 छात्रों को नौकरी मिली, श्री साई यूनिवर्सिटी कैंपस में प्लेसमेंट ड्राइव में 230 छात्रों ने अपनी किस्मत आजमाई।

Himachal Daily News :  श्री साई यूनिवर्सिटी कैंपस में पीवीएच अरविंद फैशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की मदद से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गय...