हिमाचल प्रदेश समाचार: रजिंडू पंचायत में निर्माणाधीन निजी पावर प्रोजेक्ट में कार्यरत ठेकेदार की करंट से मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल की मार्चरी में रखवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को करवाया जाएगा। जानकारी के अनुसार निजी पावर प्रोजेक्ट में बतौर ठेकेदार कार्यरत कमल कुमार अपने सहयोगियों संग रोप-वे के कार्य में लगा हुआ था।
Connecting communities through information, Khabri Mama serves as the bridge that brings Himachal's local news directly to your fingertips. Our platform fosters a sense of unity by sharing timely and relevant updates, making us the preferred choice for those seeking a deeper connection to Himachal.
Thursday, December 28, 2023
Chamba News: रोप-वे के काम में लगे ठेकेदार की करंट से मौत
इसी दौरान अचानक तार में करंट दौड़ गया। परिणाम स्वरूप कमल कुमार करंट की चपेट में आकर मौके पर अचेत हो गया। कमल कुमार को करंट के चपेट में आता देख सहयोगियों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने तुरंत कमल कुमार को उठाकर वाहन के जरिए उपचार के लिए मेडिकल कालेज चंबा लाया। जहां मौजूद चिकित्सक ने कमल कुमार को मृत घोषित करार दे दिया। इसी बीच घटना की सूचना पाते ही सदर पुलिस थाना से टीम ने मेडिकल कालेज पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस घटना को लेकर आगामी कागजी कार्रवाई में जुटी हुई है। उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर चंबा जितेंद्र चौधरी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Kangra News: 18 छात्रों को नौकरी मिली, श्री साई यूनिवर्सिटी कैंपस में प्लेसमेंट ड्राइव में 230 छात्रों ने अपनी किस्मत आजमाई।
Himachal Daily News : श्री साई यूनिवर्सिटी कैंपस में पीवीएच अरविंद फैशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की मदद से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गय...
-
हिमाचल प्रदेश न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में बुधवार को बस और कार की टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हुए। घायल चालक को चंडीगढ़ ...
-
Himachal Local News : अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के तीसरे दिन, स्कूली बच्चों ने खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर...
-
Local Himachal News : नई दिल्ली में हुए स्टार्टअप रैंकिंग कार्यक्रम में, हिमाचल प्रदेश ने उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा आयो...
.png)
No comments:
Post a Comment