Local News Himachal: सुंडला के शिक्षा खंड के अंतर्गत, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुड़ाई एक शिक्षक के साथ कार्यरत है, जिसके कारण 53 बच्चों का भविष्य खतरे में है। स्कूल में मौजूद वर्तमान शिक्षकों का कहना है कि उनका ज्यादातर समय कार्यालय के कामों में बित जाता है और जितना समय मिलता है, वह बच्चों को पढ़ाई के लिए देते हैं, लेकिन केवल 5 कक्षाओं को समय देना उनके लिए संभव नहीं है।
एसएमसी के प्रमुख संतोषी देवी ने बताया कि प्रशासन को इसकी बार बार सूचना दी गई है, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा है कि यदि शिक्षा विभाग शीघ्रता से दूसरे शिक्षक की नियुक्ति नहीं करता है, तो बच्चों के अभिभावकों के साथ मिलकर शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन होगा।
यदि एक हफ्ते के भीतर दूसरे शिक्षक की नियुक्ति नहीं होती है, तो डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।
.jpg)
No comments:
Post a Comment