Friday, March 1, 2024

Mandi News: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व को विशेष रूप से बताया

Himachal News Hindi: शिक्षा बेसिक साइंसेज और मानविकी संकाय के सौजन्य से अभिलाषी विश्वविद्यालय चैलचौक में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास और विज्ञान के प्रति उनमें रुचि पैदा करने के लिए प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। जिसमें विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मुख्य विषय विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक पर आधारित पोस्टर मेकिंग कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। नोबेल पुरस्कार विजेता सर सीवी रमन के जीवन पर आधारित एक विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया । कार्यक्रम में स्टूडेंट्स वेलफेयर डा. देवेंद्र शर्मा ने विज्ञान अध्यात्म की समरसता पर प्रकाश डाला एवम बताया कि वैज्ञानिक रमन प्रभाव की खोज के कारण ही 28 फ रवरी को देश भर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। सर सीवी रमन ने इसी दिन 1928 को यह खोज की थीए इसके लिए उनको 1930 में नोबेल पुरस्कार दिया गया था। यह किसी भी भारतीय व एशिया के व्यक्ति द्वारा जीता गया पहला नोबेल था।








डा. नवदीप शर्मा, ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित व प्रेरित करना तथा जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है। इस अवसर पर अभिलाषी विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ आरके अभिलाषी, प्रो चांसलर डॉ एलके अभिलाषी, विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो एचएस बनयाल, रजिस्ट्रार डॉ कपिल कपूर, सेक्रेटरी नरेंद्र कुमार ने डीन, शिक्षा, वेसिक साइंसेज और मानविकी संकाय डॉ प्रोमिला अभिलाषी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में डॉ अंकिता चौधरी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी का धन्यवाद किया एवम विजेता टीमों को डीन स्टूडेंट वेलफेयर के कर कमलों द्वारा पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया ।

Thursday, February 29, 2024

Shimla News: घरों और दुकानों के लिए नगर निगम द्वारा GPS सहित नंबर प्लेट लगाने की योजना

Himachal News Hindi: नगर निगम शिमला अब हर घर और दुकान में जीपीएस सहित नंबर प्लेट लगाएगी। इसके चलते नगर निगम आयुक्त कार्यालय में बैठक के बाद इसे मंजूरी मिल गई है।







इसके साथ ही इस नंबर प्लेट के जरिए नगर निगम के अधिकारी कार्यालय में बैठकर ही लोगों को किन-किन सुविधाओं का लाभ मिल रहा है इसका पता कर पाएंगे। इस नंबर प्लेट से लोगों को काफी सुविधाएं मिलेंगी। जीपीएस युक्त नंबर प्लेट लगने से भवन का टैक्स, कूड़ा बिल, बिजली बिल, पानी का बिल या सीवरेज से लेकर अन्य सभी सुविधाएं एक ही क्लिक में मिल जाएंगी। नगर निगम प्रशासन लंबे समय से शहर में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सके, इसलिए हर सुविधा को आनलाइन करने के लिए काम कर रहा है।


Chamba News: 53,764 बच्चों को चंबा में तीन पोलियो ड्राप्स दी जाएंगी।

Himachal News Hindi: सघन दस्त और निमोनिया नियंत्रण पखवाडा तथा राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (पीपीआई) जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने की। बैठक के दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा.जालम सिंह भारद्वाज ने बताया कि सघन दस्त और निमोनिया नियंत्रण पखवाड़ा 14 से 27 मार्च 2024 तक मनाया जाएगा। इस पखवाडे का मुख्य उद्देश्य नवजात, शिशु और 5 वर्ष से कम के बच्चों में दस्त और निमोनिया की वजह से होने वाली मौतों को कम करना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान हरेक आशा वर्कर अपने-अपने कार्य क्षेत्र में जिस भी घर में जीरो से 5 वर्ष के बच्चे हैं उन्हें एक-एक ओआरएस के पैकेट और 14 गोलियां जिंक की मुहैया करवाएगी। इसके साथ-साथ आशा वर्कर बच्चों की माता को ओआरएस को बनाने की विधि तथा जिंक की गोली खिलाने का तरीका भी बताएंगी। और गृह भ्रमण के दौरान यदि किसी बच्चे को दस्त लगे हैं तो उसे बच्चों के लिए दो ओआरएस के पैकेट मुहैया करवाएगी। बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डा. रोहित नड्डा ने 3 मार्च 2024 को होने वाले पल्स पोलियो अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा की।







542 पोलियो बूथों पर पिलाई जाएगी दवाई

उन्होंने कहा कि जिला चंबा में 3 मार्च 2024 रविवार को जीरो से 5 वर्ष तक के लगभग 53764 बच्चों को दवाई पिलाई जाएगी। इसके लिए पूरे जिला में 542 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। हर एक बूथ पर चार कर्मचारी बच्चों को पोलियो की बूंद पिलाने के लिए डयूटी लगाई गई है तथा 108 सुपरवाइजर इन कर्मचारियों की किसी भी तरह की स्थिति में सहायता के लिए तैनात किए गए हैं। उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने अधिकारियों को उपरोक्त दोनों अभियानों को सफल बनाने में सहयोग देने के निर्देश दिए। बैठक में पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज के एमएस, जिला कल्याण अधिकारी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक, उपनिदेशक उच्च शिक्षा, ओएसडी एलिमेंट्री एजुकेशन, अधीक्षक डीआरडीए मौजूद रहे।

Shimla News: 77 करोड़ से शिमला में बनेगा ड्रेनेज सिस्टम

Himachal Breaking News: नगर निगम ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया है। इसके लिए नगर निगम ने मरम्मत करने का कार्य पहले ही शुरू किया था, लेकिन पूरे शहर के ड्रेनेज सिस्टम को बनाने के लिए निगम के पास पर्याप्त बजट नहीं था। इस पर नगर निगम ने हाउस में बुधवार को प्रस्ताव लगाया कि शहर के ड्रेनेज सिस्टम को बनाने के लिए निगम प्रदेश सरकार को तैयार कर दिया है। नगर निगम ने शहर के हर वार्ड को चिन्हित किया है और शहर के ड्रेनेज सिस्टम को तैयार करने के लिए 77 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार किया है जो जल्द ही प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। 







इसके अलावा, नगर निगम ने खस्ताहाल नालों को चेनेलाइज करने के लिए भी प्रदेश सरकार से बजट मांगा है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम के पास ड्रोन मैपिंग के जरिए सभी निकास नालियों और नाली की तस्वीरें आ गई हैं। इससे सभी नालों की सूची तैयार की जा रही है और इन सभी नालों को चेनेलाइज किया जाएगा। नाले भी होंगे चेनेलाइज के अलावा, नगर निगम ने फॉरेस्ट कालोनी के पास नाला टूटने के कारण होने वाली त्रासदी को दूर करने के लिए भी प्रस्ताव लगाया है। नाला टूटने से प्राप्त त्रासदी को दूर करने के लिए हाउस ने फैसला लिया है कि इस नाले को भी सूची में डाला जाए और इसका मरम्मत कार्य भी शीघ्रता से पूरा किया जाए।

Chamba News: चंबा में तनाव मुक्त जीवन जीने के टिप्स

Himachal Breaking News: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के तत्त्वावधान में जिला चंबा में विद्यालयों के अध्यापकों व अभिभावकों के लिए संवेदिकरण एवं अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय चंबा के सहायक प्रो. अविनाश पाल ने मुख्य स्रोत व्यक्ति के रूप में सेवाएं दी।

उपनिदेशक उच्च शिक्षा जिला चंबा प्यार सिंह चाढक़, विशेष कार्य अधिकारी उमाकांत आनंद, विशेष तौर से मौजूद रहे। प्रो. अविनाश ने मानसिक तनाव, तनाव प्रबंधन, तनाव के कारण, तनाव के कारणों को दूर करने संबंधित विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर अभिभावकों व अध्यापकों के प्रश्नों का यथासंभव उत्तर दिया गया। इस आयोग के परीक्षा पर्व के चर्चा कार्यक्रम से प्रेरित होकर आयोग ने परीक्षा पर्व मनाने का निर्णय लिया है और इसी के अंतर्गत परीक्षा पर्व 6.0 का आयोजन पूरे भारत में किया जा रहा है।

Wednesday, February 28, 2024

Himachal News: अटल टनल बारह दिन बाद पर्यटकों के लिए बहाल, कल से आंधी-बारिश और हिमपात का ऑरेंज अलर्ट

Himachal Breaking News: भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण एक मार्च से सभी जिलों में आंधी और भारी वर्षा को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। जबकि ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश में अटल टनल रोहतांग 12 दिन बाद पर्यटकों के लिए फिर से खुल गया है। 







बुधवार को करीब 200 वाहन पर्यटकों को लेकर टनल के पार पहुंचे।इससे यातायात सेवाओं के साथ बिजली व पानी की आपूर्ति के प्रभावित हो सकती है। मौसम विभाग ने चार मार्च तक आंधी व वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे आने वाले दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। प्रदेश मे धूप खिलने से अधिकतम तापमान में नौ व न्यूनतम तापमान में एक से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।हिमाचल प्रदेश में अटल टनल रोहतांग 12 दिन बाद पर्यटकों के लिए बहाल हो गई है। बुधवार से अटल टनल रोहतांग होते हुए मनाली-केलंग मार्ग पर पर्यटक वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। हालांकि, अभी चार पहिया वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति है।

बुधवार को पर्यटक भी चार पहिला वाहनों में अटल टनल सहित लाहुल घाटी की ओर रवाना हो गए। बुधवार को 200 से अधिक वाहन पर्यटकों को लेकर टनल के उस पार पहुंचे।

Chamba News: राज्यसभा में महाजन, चंबा में हर्ष

Himachal Breaking News: हिमाचल प्रदेश के राज्यसभा क्षेत्र में हुए चुनाव में भाजपा नेता हर्ष महाजन की विजय की घोषणा के साथ ही मंगलवार शाम को चंबा में भाजपाइयों ने उत्सव मनाया। उन्होंने शहर के मुख्य चौक पर पटाखे फोड़े और मिठाई बांटी। धीरज नरयाल के नेतृत्व में जिला भाजपा ने शहर के मुख्य बाजार में रैली भी निकाली। नरयाल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी गारंटियों पर खरा नहीं उतर पाई है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सीट पर भाजपा की जीत ऐतिहासिक है और यह भी दिखाता है कि भाजपा के नेतृत्व मजबूत है। उन्होंने जीत की सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।







हर्ष महाजन ने तीन बार चंबा सदर हलके का विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया है और विधायक के रूप में पशुपालन मंत्री पद का भी निर्वाहन किया है। वर्ष 2007 में वह राजनीति से किनारा कर लिया था और वर्ष 2012 में वीरभद्र सरकार के कार्यकाल में उन्हें को-आप्रेटिव बैंक के चेयरमैन के पद का निर्वाहन मिला था। इन चुनावों में उन्होंने राज्यसभा सीट के लिए भाजपा का प्रत्याशी बनकर जीत हासिल की और नाट आउट रहने के रिकार्ड को भी बरकरार रखा। इस जीत से पूरे चंबा जिले में उत्सव का माहौल है।


Kangra News: 18 छात्रों को नौकरी मिली, श्री साई यूनिवर्सिटी कैंपस में प्लेसमेंट ड्राइव में 230 छात्रों ने अपनी किस्मत आजमाई।

Himachal Daily News :  श्री साई यूनिवर्सिटी कैंपस में पीवीएच अरविंद फैशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की मदद से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गय...