Friday, February 23, 2024

Bilaspur News: बिलासपुर के AIIMS में नई सेवाओं का उद्घाटन, जेपी नड्डा ने लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया।

Himachal Breaking News: बिलासपुर एम्स में रेडिएशन आन्कोलॉजी सेवाओं और ऑक्सीजन प्लांट के लोकार्पण के लिए बीजेपी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, और अनुराग ठाकुर पहुंचे हैं। इस अवसर पर एम्स में नवीनतम सेवाओं का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें एम्स के विश्राम सदन की भी शुरुआत है। इस सदन में मरीजों को ठंड या गर्मी में आराम की सुविधा मिलेगी।







जेपी नड्डा आज तीन करोड़ के लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट, सात करोड़ के सीटी स्कैन 128 स्लाइस, 30 करोड़ की रेडियो थैरेपी सुविधा का लोकार्पण और 39 करोड़ के विश्राम सदन का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और अनुराग ठाकुर भी मौजूद हैं।

 

Thursday, February 22, 2024

Himachal News: प्राकृतिक आपदा के कारण पर्यटन में गिरावट, पिछले 6 महीनों में पर्यटकों की संख्या में कमी आई

Himachal Breaking News: पिछले साल हिमाचल प्रदेश में हुई तेज बारिश और भूस्खलन के दौरान प्रदेश में भारी क्षति होने के कारण पर्यटन में कमी आई है। इसके परिणामस्वरूप, बीते छह महीनों में पर्यटन संख्या में गिरावट हो रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2022 के जुलाई से दिसंबर तक 64 लाख 57 हजार 892 पर्यटक आए थे, जबकि इसी अवधि में 2023 में सिर्फ 59 लाख 98 हजार 172 पर्यटक पहुंचे। इसका मतलब है कि छह महीनों में 4 लाख 59 हजार 720 पर्यटकों की कमी हुई है।







सरकार ने बताया कि बारिश और प्राकृतिक आपदा के कारण सड़कों को काफी नुकसान हुआ है, जिसका पर्यटन पर असर हुआ है। मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया कि सरकार पर्यटन क्षेत्र के लिए आधारभूत ढांचे को विकसित कर रही है और प्रदेश के हर जिले मुख्यालय को हेलीपोर्ट से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए 13-13 करोड़ का बजट जारी किया गया है। इस पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं शुरू नहीं की गई हैं, क्योंकि पूर्व सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को जारी रखा जा रहा है।

Chamba News: चंबा में फसल रोगों के प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम

Himachal Breaking News: कृषि विभाग चंबा के कार्यालय में कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की ओर से फसल विविधिकरण पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को विधिवत तरीके से शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित फसल विविधिकरण पायलट प्रोजेक्ट के तहत आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी कृषि उपनिदेशक चंबा कुलदीप धीमा ने दी। डा. कुलदीप धीमान ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के वैज्ञानिकों द्वारा कृषि सामग्री विक्रेताओं तथा कृषि प्रसार अधिकारियों को फसल विविधिकरण के संबंध में जागरूक किया जाएगा तथा फसल प्रबंधन से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी।







इसके साथ ही खेतों में उर्वरकता बनाए रखने के लिए क्या करें तथा विभिन्न फसलों में खरपतवार, हानिकारक कीट व फसल रोग प्रबंधन के बारे में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विश्वविद्यालय से डा. सुरिंद्र राणा, डा. संजय शर्मा, डा. जी डी शर्मा विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 23 कृषि सामग्री विक्रेताओं तथा कृषि प्रसार अधिकारी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन गुरुवार को होगा।


Himachal News: कोलार में बस और कार की गंभीर टक्कर, तीन लोग घायल; गाड़ी के उड़ गए परखच्चे

हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में बुधवार को बस और कार की टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हुए। घायल चालक को चंडीगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है। घटना यह हुई कि एसएसबी की बस, जो जवानों को छोड़कर वापस यूपी के पीलीभीत जा रही थी, कोलार के समीप एक कार से टक्कर लगी। टक्कर में कार सवारों को मामूली चोटें लगीं। कार चालक और उसके साथी भी घायल हो गए।







बस चालक भी हिरासत में लिया गया है। घायलों को स्थानीय लोगों तथा 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। बस नंबर (यूपी32बीजी7802) और कार नंबर (यूके07एफसी 8856) के लोग उत्तराखंड और हरियाणा से थे। इस घटना के बाद माजरा पुलिस ने जांच आरंभ की है और मामले की पूरी जानकारी को विस्तार से समझने का प्रयास किया जा रहा है।



Chamba News: ऊंचाई पर बसे गांवों में डेढ़ फुट ताजा हिमपात, भरमौर में हर ओर बर्फ ही बर्फ

हिमाचल प्रदेश न्यूज़: मुख्यालय में तीन से चार इंच तक बर्फ दर्ज

जनजातीय उपमंडल भरमौर एक मर्तबा फिर सफेद सुनामी की जद में आ गया है। जनजातीय उपमंडल मुख्यालय समेत आसपास के हिस्सो में दो दिनों से रूक-रूक कर बर्फबारी का दौर जारी है, जबकि पहाड़ों पर भारी हिमपात हो रहा है। इसके चलते समूचे उपमंडल में तापमान में भी गिरावट आ गई है और यहां पर शीत लहर का प्रकोप भी बढ़ गया है। सूचना है कि उपमंडल के ऊंचाई पर बसे गांवों में भारी हिमपात हुआ है। बहरहाल समूचे उपमंडल में मौसम बिगडै़ल बना हुआ है। इसके चलते जनजीवन भी बुरी तरह से प्रभावित होकर रह गया है। 







उल्लेखनीय है कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 21 फरवरी तक प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया था। नतीजतन जनजातीय उपमंडल में पिछले तीन दिनों से मौसम बेरहम बना हुआ है और निचले इलाकों में दो दिनों से रूक-रूक कर बर्फबारी हो रही है। उधर, क्षेत्र के उंचाई पर बसे गांवों में मंगलवार रात को एक से डेढ़ फुट तक ताजा हिमपात हुआ है, जबकि उपमंडल मुख्यालय में रात को तीन से चार इंच तक बर्फ गिरी है। बुधवार सुबह क्षेत्र में कुछ समय के लिए मौसम की ओर से राहत मिली, लेकिन कुछ समय बाद दोबारा क्षेत्र में बारिश और उसके बाद बर्फबारी का क्रम आरंभ हो गया। इसके चलते लोग भी कड़ाके की ठंड के बीच घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए है। हालात यह है कि उपमंडल के मुख्य बाजारों भरमौर और होली में बुधवार को दिन भी सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार भी ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर इस सेंकते नजर आए। बहरहाल, बुधवार शाम को भी क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में रूक-रूक कर बर्फबारी का क्रम जारी था।


Wednesday, February 21, 2024

Himachal News: मनाली-केलंग मार्ग बंद, डीजीआरई ने हिमाचल के इन पांच जिलों में हिमस्खलन की दी चेतावनी।

हिमाचल प्रदेश न्यूज़ :  डीजीआरई ने पांच जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। हिमस्खलन के कारण मनाली-केलंग मार्ग बंद है। अटल टनल रोहतांग भी सैलानियों के लिए बंद है। राज्य में 405 सड़कें बंद हैं, बादल छाने की संभावना है। लाहौल-स्पीति में 18 सेंटीमीटर, कल्पा में 12 सेंटीमीटर हिमपात हुआ। 405 सड़कें बंद हैं, 577 ट्रांसफार्मर खराब हैं। प्रदेश में जनवरी और फरवरी में हिमपात और वर्षा से करीब 55 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।







ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों में तीन से चार फीट, घाटी में ढाई से तीन फीट तक हिमपात हो चुका है। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। मनाली-केलंग मार्ग बंद है। अटल टनल रोहतांग भी पांच दिन से सैलानियों के लिए बंद है। लाहुल घाटी में प्रशासन ने लोगों को मौसम साफ होने के बाद ही घरों से निकलने की सलाह दी है।


Chamba News: चंबा-जोत सड़क, हल्के वाहनों के लिए खुली।

हिमाचल प्रदेश न्यूज़: लोक निर्माण विभाग ने जोत मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही को सामान्य बनाने को लेकर छेड़ा काम







बर्फबारी के कारण बंद चंबा-जोत मार्ग को बुधवार दोपहर बाद छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। बुधवार को जोत मार्ग से छोटे वाहनों ने सरपट दौडऩा आरंभ कर दिया है। लोक निर्माण विभाग ने जोत मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही को सामान्य बनाने को लेकर काम छेड़ रखा है। मौसम साफ रहने की सूरत में दो-तीन दिनों के भीतर मार्ग को बड़े वाहनों के लिए भी खोल दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जोत पर गत रोज एक फुट के करीब ताजा बर्फबारी हुई थी।

इसके चलते मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम गई थी। बुधवार को बर्फबारी व बारिश का दौर थमते ही लोक निर्माण विभाग ने मार्ग से बर्फ हटाने का काम युद्धस्तर पर आरंभ कर दिया। दोपहर बाद जोत मार्ग को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। हालांकि बर्फबारी के चलते मार्ग पर फिसलन होने के चलते वाहन चालकों से सुबह-शाम ड्राइविंग के वक्त एहतियात बरतने का आह्वान किया गया है। उधर, लोक निर्माण विभाग चंबा मंडल के कनिष्ठ अभियंता भास्कर सहगल ने बताया कि बर्फबारी के कारण बंद जोत मार्ग को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। जोत मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही को सामान्य बनाने को लेकर काम जारी है।











Kangra News: 18 छात्रों को नौकरी मिली, श्री साई यूनिवर्सिटी कैंपस में प्लेसमेंट ड्राइव में 230 छात्रों ने अपनी किस्मत आजमाई।

Himachal Daily News :  श्री साई यूनिवर्सिटी कैंपस में पीवीएच अरविंद फैशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की मदद से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गय...