Wednesday, February 21, 2024

Shimla News: हिमाचल के लाहौल-स्पीति में हिमस्खलन का खतरा बढ़ा, बिजली और दूरसंचार सेवाएं ठप, 263 सड़कें बंद।

Himachal Daily News: भारी बारिश और हिमपात के कारण जहां कृषि और बागवानों को राहत मिली है। वहीं आम जनजीवन पर काफी गहरा असर देखने को मिला है। हिमपात के चलते बिजली गुल दूरसंचार सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गई हैं। जबकि तीन एनएच सहित 263 सड़कें यातायात बंद हो गए हैं। टर नाले में हिमस्खलन से तांदी से उदयपुर सड़क बंद हो गई है।







पेजल और दूरसंचार की सेवाओं की बढ़ी दिक्कतें

प्रशासन ने लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी है। घाटी के अधिकतर क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में दूरसंचार सेवाएं ठप हैं। पानी जमने से पेयजल किल्लत भी गहरा गई है। उदयपुर उपमंडल के टर नाले में भारी हिमस्खलन होने से तांदी से उदयपुर मार्ग अवरुद्ध हो गया है। हालांकि, कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बीआरओ की दिक्कत बढ़ गई है। पांगी घाटी पूरी तरह से देश व दुनिया से कट गई हैं। घाटी में तीन से चार फीट तक हिमपात हुआ है।






Chamba News: सडक़ का नामोनिशान मिटा, तीसा अलग-थलग

Himachal Daily News: रखालू माता मंदिर के पास चंबा-तीसा रोड पर भारी बारिश के बीच जोरदार भू-स्खलन, सडक़ की जगह बनी गहरी खाई

चंबा- तीसा मार्ग का रखालू माता मंदिर के समीप बारिश के बीच हुए भूस्खलन के कारण एक बड़ा हिस्सा जमींदोज हो गया है। इसके चलते तीसा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप होने से इलाके का संपर्क शेष विश्व से कट गया है। इस क्षतिग्रस्त हिस्से पैदल आवाजाही भी काफी रिस्की है। बारिश के कारण लोक निर्माण विभाग के तीसा मंडल को पचास लाख रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। लोक निर्माण विभाग ने क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कर वाहनों की आवाजाही को सामान्य बनाने को लेकर ताकत झोंक दी है। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि मौसम साफ रहने की सूरत में तीन दिनों के भीतर तीसा मार्ग को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार गत रात से जारी मूसलाधार बारिश के चलते तीसा मार्ग पर जगह- जगह भूस्ख्लन का दौर आरंभ हो गया है।







मंगलवार सवेरे तीसा मार्ग पर पंगोला नाला, रखालू माता मंदिर, सपडाह, तीसा पुल व भंजराडू मोड के समीप भूस्खलन हुआ है। इसी बीच रखालू माता मंदिर के पास मार्ग के एक बडे हिस्से का नामोनिशान मिटने के साथ गहरी खाई बन गई है। लोक निर्माण विभाग ने बारिश के बीच रखालू माता मंदिर के पास मार्ग के जमींदोज हिस्से को छोडकर अन्य जगहों से मलबा व पत्थर हटा दिए हैं। बारिश के बीच रखालू माता मंदिर के पास भी लोक निर्माण विभाग ने लेबर की मदद से मरम्मत कार्य आरंभ किया। मगर बारिश के लगातार जारी रहने के चलते किसी अनहोनी घटना की आशंका के मद्देनजर दोपहर बाद काम को बंद कर दिया है। बहरहाल मौसम बरसात के बाद एक बार फिर से चंबा के लोगों के लिए बड़ी टेंशन बनने लगा है।

सडक़ की बहाली में लगेंगे तीन दिन

लोक निर्माण विभाग तीसा मंडल के एक्सईएन जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि रखालू माता मंदिर के मार्ग के जमींदोज हिस्से को दुरूस्त करना बारिश के चलते चुनौती बना हुआ है। उन्होंने बताया कि मौसम साफ रहने पर तीन दिनों के भीतर मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही को सामान्य बना दिया जाएगा। इसके बाद मार्ग पर बडे वाहनों की आवाजाही का काम आरंभ हो पाएगा।


Tuesday, February 20, 2024

Mandi News: पहाड़ दरकने से मलबे में समाई JCB मशीन, ऑपरेटर की मौत

Himachal Daily News: Himachal Landslide हिमाचल में भूस्खलन से जुड़ी घटनाएं होती रहती हैं। इसी क्रम में एक हादसा मंडी में हुआ। यहां मंडी के छह मील में मंगलवार दोपहर बाद मलबे में दबने से एक पोकलेन ऑपरेटर की मौत हो गई। वह करीब सवा एक बजे पोकलेन खड़ी कर लंच करने जा रहा था। अचानक पहाड़ दरकने से वह मलबे की चपेट में आ गया।







मृतक की पहचान फिरोज खान निवासी जरली तहसील सदर जिला मंडी के रूप में हुई है। उसका एक साल का बेटा है। मलबे से जेसीबी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने केएमसी कंपनी के ठेकेदार राकेश उर्फ राकी के विरुद्ध मानव जीवन को खतरे में डालने और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

बाल-बाल टला बड़ा हादसा

राकेश ने यहां काम सबलेट कर रखा था। गनीमत यह रही कि छह मील में जिस समय पहाड़ दरकने से मलबा व चट्टानें गिरी उस समय कीरतपुर मनाली फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही रोक रखी थी। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

Chamba News: चंबा में बर्फबारी के कारण, 107 सड़कें जिला भर में बंद

Himachal Daily News: हाड़ तोड़ ठंड में जम गई जिंदगी, मशीनरी के साथ जुटे विभाग के कर्मी

हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी और बारिश के कारण चंबा जिले के 107 मुख्य और संपर्क सड़कों पर यातायात में विघ्न उत्पन्न हो रहा है। ये बदलते मौसम के कारण लोक निर्माण विभाग को तीस मार्गों को बंद होने से सामना करना पड़ रहा है, जिससे यातायात परेशानी हो रही है। 







बर्फबारी और बारिश के बीच लोक निर्माण विभाग ने अपनी मशीनरी का सहारा लेकर मार्गों की बहाली का काम शुरू किया है। इसके बावजूद, हिमपात के बाद भी फिसलन बढ़ने के कारण वाहनों की आवाजाही रिस्की है। लोक निर्माण विभाग ने अपनी पूरी क्षमता से मार्गों को खोलने का कार्य शुरू किया है और शाम तक तीस मार्गों पर यातायात को बहाल कर लिया गया है। 107 सड़कों पर हुई बंदी के कारण लोगों को सतर्क रहने और यातायात को सावधानीपूर्वक करने की सलाह दी जा रही है।


Himachal News: सदन में गाय के रखरखाव पर चर्चा, सीएम बोले - गौ को माता का दर्जा कागजों तक सीमित नहीं रखेंगे।

Himachal News Hindi: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को गौ सदनों की खस्ताहालत का मुद्दा भी गूंजा। सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच कई बार तीखी नोकझोंक भी हुई। कृषि मंत्री चंद्र कुमार की विपक्षी सदस्यों को लेकर की गई टिप्पणी से सदन में माहौल गरमा गया और दोनों ओर से शोरगुल होने लगा। बाद में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सदस्यों को आश्वात किया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी।







निजी भूमि लेने का प्रयास करेगी सरकार

सरकार प्रयास करेगी कि इसके लिए ऐसे स्थान को चिन्हित किया जाएगा, जहां पानी भी आसानी से उपलब्ध हो और चरने के लिए भी जगह हो। उन्होंने कहा कि काऊ सेंक्चुरी के लिए यदि सरकारी भूमि उपलब्ध न हो तो सरकार निजी भूमि लेने के भी प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार गौ वंश को खुले में छोड़ने वालों से सख्ती से निपटेगी और यह व्यवस्था करेगी कि गाय को उसके मालिक ने कब छोड़ा और कितने समय यह गौ सदन में रही।

शराब की बिक्री को लेकर बोले हर्षवर्धन

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि शराब की प्रत्येक बोतल की बिक्री पर लगाए गए मिल्क सैस से अभी तक 90 करोड़ 77 लाख, 99 हजार 232 रुपए अर्जित किया गया है। यह राजस्व एक अप्रैल 2023 से लेकर 31 जनवरी तक का है और इस वित्त वर्ष के अंत तक यह आंकड़ा 100 करोड़ रुपए के आंकड़े को छुएगा। उन्होंने कहा कि मिल्क सैस का पैसा दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने वाली योजनाओं पर खर्च किया जाएगा। वे सोमवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल का जवाब दे रहे थे।



Mandi News: ऑडिशन का नया शेड्यूल आयोजित किया गया है, जिसमें 26 से 2 मार्च तक चलेगी प्रक्रिया।

Himachal News Hindi: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी की सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने के लिए नवोदित कलाकारों के ऑडिशन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ऑडिशन 26 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक होंगे। ऑडिशन युवा सेवाएं एवं खेल विभाग मंडी के टेनिस हॉल पड्डल में सुबह 10.30 बजे से आयोजित किए जाएंगे।







यह जानकारी सांस्कृतिक उपसमिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त उपायुक्त मंडी रोहित राठौर ने दी। उन्होंने बताया कि मंडी जिला के कलाकारों के ऑडिशन तीन दिन 26 से 28 फरवरी तक होंगे, जबकि प्रदेश के अन्य जिलों के कलाकारों के ऑडिशन 29 फरवरी और एक मार्च को लिए जाएंगे। दो मार्च का दिन रिजर्व होगा। एडीसी ने बताया कि जिला मंडी के कलाकारों की सुविधा के लिए ऑडिशन उपमंडलवार होंगे। 26 फरवरी को मंडी सदर, कोटली, पधर और धर्मपुर, 27 फरवरी को सुन्दरनगर, बल्ह, बालीचौकी और जोगिन्द्रनगर, 28 फरवरी को करसोग, गोहर, थुनाग और सरकाघाट उपमंडलों से आए कलाकारों के ऑडिशन होंगे।


Monday, February 19, 2024

Himachal news: हिमाचल में पहली बार हड्डी के ट्यूमर का सफल इलाज, बिलासपुर AIIMS के डॉक्टरों द्वारा विकसित तकनीक से पाई गई बड़ी सफलता।

Himachal News Hindi: हिमाचल प्रदेश के डॉक्टरों ने एक महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है। बिलासपुर AIIMS के रेडियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने नवाचारी आरएफए एब्लेशन विधि का उपयोग करके आस्टियोइड ओस्टियोमा (हड्डी के ट्यूमर) का सफल इलाज किया है। आस्टियोइड ओस्टियोमा का पहले इलाज ऑर्थोपेडिक सर्जरी से किया जाता था, जिसमें हड्डी से ट्यूमर को निकालना या हड्डी के प्रभावित हिस्से को हटाना शामिल था।







इस सफलता के साथ, आरएफए एब्लेशन विधि का प्रदेश में पहली बार उपयोग किया गया है। यह नवाचारी तकनीक ने इस रोग के इलाज में एक कदम आगे बढ़ाया है। डॉक्टरों की इस पहल ने रोगी के उपचार में नए दिशानिर्देश स्थापित किए हैं और इससे रोगी को आरामदायक इलाज प्राप्त होने में मदद मिली है।


Kangra News: 18 छात्रों को नौकरी मिली, श्री साई यूनिवर्सिटी कैंपस में प्लेसमेंट ड्राइव में 230 छात्रों ने अपनी किस्मत आजमाई।

Himachal Daily News :  श्री साई यूनिवर्सिटी कैंपस में पीवीएच अरविंद फैशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की मदद से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गय...