Friday, February 2, 2024

Shimla News: शिमला में वित्तीय वर्ष के अंत तक पांच प्रोजेक्ट पूरे होंगे, निगम के मेयर ने सभी एजेंसियों को दिए निर्देश

Himachal Breaking News: शिमला में वित्तीय वर्ष के अंत तक पांच प्रोजेक्ट पूरे होंगे। इनमें शौचालय, लक्कड़ बाजार बस अड्डे, ऑकलैंड और रिज मैदान से बन रही लिफ्ट शामिल हैं। लोअर बाजार से बन रही लिफ्ट को भी जल्द ही बनाने के निर्देश दिए गए हैं। शहर में दो पार्किंग प्रोजेक्ट्स के साथ ही अन्य काम भी चल रहे हैं।








इन प्रोजेक्‍ट में पहले ही हो चुकी है देरी

इन प्रोजेक्ट में पहले ही बहुत देरी हो चुकी है। यदि इन प्रोजेक्ट में ओर देरी होती है तो इनके निमार्ण की लागत में ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है। इसलिए निगम के मेयर ने उन्हें निर्देश दिए हैं कि प्रोजेक्टों की लागत कम ही रहे, शहर के लोगों को मिलने वाली सुविधा भी जल्द मिल सके। इस दिशा में काम करने की जरुरत है।

Thursday, February 1, 2024

Chamba News: डलहौजी में बर्फबारी के बीच, सैलानियों को हिदायत जारी

Himachal Breaking News: डलहौजी शहर में गुरुवार को विंटर सीजन की पहली बर्फबारी हो गई है। ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण यातायात पूरी तरह से ठप है। शहर में 6 इंच तक ताजा बर्फबारी रिकार्ड हुई है। पर्यटकों को सूचित किया गया है कि बर्फबारी वाले क्षेत्रों में न जाएं।












गुरुवार को डलहौजी शहर में बर्फ के मोटे फाहे गिरने से पर्यटकों की उत्सुकता बढ़ी। पर्यटकों ने गांधी चौक में बर्फबारी का आनंद उठाया, जबकि कुछ ने इसे वीडियो कॉल के माध्यम से परिजनों के साथ साझा किया। बर्फबारी के बाद शहर की सड़कें भी बर्फ से भर गईं, जिससे वाहनों को ठप्प का सामना करना पड़ा। वाहन चालक ने सुरक्षित रूप से अपनी गाड़ियों को लौटाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर ले गए।

Chamba News: ज्यूरा में चट्टानों के गिरने से आवाजाही रुकी

Himachal Breaking News: बर्फबारी के दौर के बीच खड़ामुख-होली मुख्य मार्ग पर ज्यूरा के पास पहाड़ी के दरकने से भारी भरकम चटटानें आ गिरने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप होकर रह गई है। इसके साथ ही होली घाटी का संपर्क भी शेष विश्व से कट गया है। 








बहरहाल खराब मौसम के बीच मार्ग पर को यातायात बहाली का काम आरंभ नहीं हो पाया था। जानकारी के अनुसार गुरूवार को होली मार्ग पर ज्यूरा के पास पहाडी दरक गई। इससे बडी चद्गानें और मलबा मार्ग पर आ गिरा। इसके चलते मार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी ठप्प पड गई। नतीजतन घाटी के लिए रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति भी गुरुवार को नहीं हो पाई है। पहाडी के उपरी हिस्से से पत्थर और मलबा गिरने के सिलसिला जारी रहने से सडक को यातायात हेतु बहाल करने का काम आरंभ नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग की मानें तो बारिश का दौर थमने के बाद ही मार्ग से चट्टाने व मलबा हटाने का काम आरंभ हो पाएगा। उन्होंने लोगों से खराब मौसम के बीच जान जोखिम में डालकर कर इस हिस्से आवाजाही न करने का आह्वान किया है।


Kullu News: भारी बर्फबारी और बारिश के कारण, 2 फरवरी तक स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। आदेश जारी किया गया

Himachal Local News: उपमंडल मजिस्ट्रेट कुल्लू ने बर्फबारी के कारण स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। कुल्लू के ऊचे इलाकों में बर्फबारी और बारिश जारी है। भारतीय मौसम विभाग शिमला ने 2 फरवरी तक भारी बारिश और बर्फबारी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुल्लू के विभिन्न हिस्सों से संबंधित विभागों ने कई सड़कों पर रुकावट की सूचना दी है। इस स्थिति में स्कूल और कॉलेज के बच्चों की सुरक्षित आवाजाही संभव नहीं है, और इसलिए उन्हें बंद करने का निर्णय लिया गया है।








एडीएम कुल्लू ने सब डिवीजन कुल्लू के अधिकार क्षेत्र के तहत सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थान स्कूल, आईटीआई, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र, आंगनवाड़ी बंद रहेंगे। एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने बताया कि आज दोपहर 12:00 बजे और 2 फरवरी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया। इन संस्थानों के प्रमुख सार्वजनिक सुरक्षा और संरक्षा का मामला होने के कारण उपरोक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।


Chamba News: बर्फबारी-बारिश से फसलों को बूस्ट, निचले क्षेत्रों में बारिश की बौछार; पिछले तीन महीने का सूखा खत्म।

Himachal Local News: पिछले तीन माह से सूखे की मार झेल रहे उपमंडल के किसानों-बागबानों के लिए बारिश व बर्फबारी अमृत बनकर बरसी है। इससे किसानों-बागबानों में फसल होने की उम्मीद है।








पिछले तीन माह से जिलाभर में सूखे की उत्पन्न हुई स्थिति के चलते किसानों को अपनी फसलों पर पानी फिरता नजर आ रहा था। मटर की फसल की बेहतर पैदावार की उम्मीद लगाए बैठे नवंबर-दिसंबर माह में मटर की बिजाई कर चुके उपमंडल के किसानों की उम्मीदों पर मौसम ने लगभग-लगभग पानी फेर दिया था। बीते लंबे समय से बारिश-बर्फबारी न होने से क्षेत्र में सूखे के हालात थे। मटर की फसल को पानी न मिल पाने के चलते मटर की फसल में समय से पहले फूल निकलने के साथ ही सूख चुके थे। महज कुछ ही भाग में मटर की फसल शेष बची है,जो मुरझा चुकी है, लेकिन अब उसके बचने की उम्मीदें जाग उठी हैं।

Wednesday, January 31, 2024

Himachal News: बस ट्रक से टकराई, 15 जख्मी; बद्दी में तेज रफ्तार में ओवरटेक करने पर हादसा।

Himachal Local News: बद्दी में एक निजी बस और सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर में हादसा हुआ, जिसमें बस में सवार 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इस मामले में कार्रवाई की शुरुआत की है। यह हादसा बुधवार की सुबह बरोटीवाला से बद्दी जा रही निजी बस और ट्रक के बीच तेज रफ्तारी में हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। इस हादसे के कारण दो-तीन घंटे तक ट्रक और बस का यातायात बंद रहा। जख्मी यात्रीगण को तत्काल मेडिकल सहायता पहुंचाई गई है।








पुलिस को दिए बयान में घटना के चश्मदीद गुरमेल सिंह निवासी जिला रूपनगर पंजाब ने कहा कि ग्लोबल अस्पताल बद्दी के पास बरोटीवाला से आ रही एक निजी बस ने तेज रफ्तारी से ओवर टेक करते हुए सामने से आर रहे ट्रक को टक्कर मार दी । गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक सुखविंद्र सिंह निवासी बेला मंदिर नालागढ़ को उपचार के लिए निजी अस्पताल लाया गया। बस सवार घायलों में सुरजीत राम, ज्योति कुमारी, हिमांशी ठाकुर, सन्नी, इंद्रवती, मुलवती,बग्गा राम, राजू, गन्नु, सुशील, धर्मेंद्र साहनी,उमेश, गुडडू व कंचन शामिल है, जिनकी हालत स्थिर बनी हुई है। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।



Chamba News: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर तीन घंटे तक आवाजाही बंद

Himachal Local News: बैरागढ़ में दो, देवीकोठी-टेपा में चार इंच बर्फबारी रिकार्ड








उपमंडल की बैरागढ़, देवीकोठी व टेपा पंचायतों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। इन पंचायतों में दो से तीन इंच ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर दो- तीन घंटे के लिए यातायात बाधित रहा। लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन के सहयोग से मार्ग पर जमी बर्फ को हटाकर वाहनों की आवाजाही को सामान्य बनाई है।

इसके साथ ही उपमंडल के निचले क्षेत्र में बारिश का दौर जारी रहा। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को उपमंडल की बैरागढ़ में दो और देवीकोठी व टेपा पंचायतों में चार इंच के पास बर्फबारी रिकार्ड हुई, जबकि ऊपरी पहाडिय़ां बर्फ से लबालब हो गई है। बारिश व बर्फबारी से समूचा उपमंडल ठंड की चपेट में आ गया है। इसके चलते बुधवार को उपमंडल के विभिन्न बाजारों से लोगों की भीड़ गायब दिखी। लोग ठंड से बचने के लिए हीटर व अलाव का सहारा ले रहे हैं। उधर, लोक निर्माण विभाग तीसा मंडल के एक्सईएन जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि बर्फबारी के कारण बैरागढ मार्ग पर यातायात बाधित हुआ था। उन्होंने बताया कि बैरागढ़ मार्ग से बर्फ हटाकर वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।

Kangra News: 18 छात्रों को नौकरी मिली, श्री साई यूनिवर्सिटी कैंपस में प्लेसमेंट ड्राइव में 230 छात्रों ने अपनी किस्मत आजमाई।

Himachal Daily News :  श्री साई यूनिवर्सिटी कैंपस में पीवीएच अरविंद फैशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की मदद से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गय...